फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में हरियाणा बनेगा रोल मॉडल : शिक्षा मंत्री

Thu, 09 Jan 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 11रेवाड़ी। समारोह में समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं व प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानि - फोटो : हाईवे पर स्केटिंग कर महाकुंभ के लिए जाता छात्र हिमांशु सैनी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में हरियाणा देश में रोल मॉडल बनेगा। इसको लेकर प्रदेश सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है। ये बातें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जाट धर्मशाला में जाट समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
शिक्षा मंत्री ने जाट धर्मशाला समिति को 21 लाख रुपये देने के साथ ही जाट धर्मशाला में पुस्तकालय का निर्माण करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक सहित विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के साथ-साथ शिक्षाविदों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम होगी। हमारे समाज, राज्य व राष्ट्र का भविष्य बच्चों के मजबूत कंधों पर टिका है। बच्चों को चाहिए कि वे अपनी प्रतिभा को निखारें और देश के अच्छे नागरिक बनकर अपने समाज, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह को आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है। आपको मिलने वाले इस सम्मान से आप प्रोत्साहित होते हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों को सिर्फ पढ़ाई के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन करें। फास्ट फूड व जंक फूड का त्याग करें। भविष्य में अच्छे नागरिक बनें। सुंदर व स्वच्छ समाज, प्रदेश व देश के निर्माण में आपकी सहभागिता हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने को लक्ष्य को साथ लेकर चलें। इस अवसर पर विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, वीर कुमार यादव, जाट संस्थान के प्रधान, सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन प्रतिभाओं को किया सम्मानित
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिक्षा, खेलकूद या अन्य किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जाट समाज के युवाओं को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में पिछले दो वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं (10वीं, 12वीं) में 90 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, यूनिवर्सिटी टॉपर, खेल जगत में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले युवाओं और यूपीएससी, एचसीएस, आरएएस, एनडीए, आदि में चयनित परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें