संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में पिछले दिनों आयोजित राज्य युवा महोत्सव में लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के विजेता हरियाणा के दल को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए रवाना किया। राज्य युवा महोत्सव सभी प्रतिभागियों ने लोकनृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अब 10 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार युवाओं के साथ है।
प्रतिभागियों में छात्रा एकता, विधि, अंजलि, अंशुल, निर्मला, गीता, सिमरन, संजोगिता, हेमलता, पिंकी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणा दल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव एवं कुलसचिव प्रोफेसर तेज सिंह ने सभी प्रतिभागियों को कड़ी मेहनत के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं शुभकामनाएं दी।