फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पूर्व CM राव बीरेंद्र सिंह के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट, उपराष्ट्रपति की उपस्थिति में कार्यक्रम

Sat, 11 Feb 2023 08:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

राव इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रताओं को ये जानकारी देते हुए 20 को कार्यक्रम में पहुंचने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर 20 फरवरी को भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रताओं को जानकारी देते सांसद राव इंद्रजीत। पूर्व CM राव बीरेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 फरवरी को गुरुग्राम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह के सम्मान में डाक टिकट जारी करेंगे। इसमें कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराएं। ये बातें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को गुरुग्राम में अपने दिन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग अपने जन्मदिन पर सोचते हैं कि उनकी उम्र घट रही है लेकिन मेरे जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं की शुभकामनाएं मेरी उम्र बढ़ाने का कार्य करती हैं। उनकी शुभकामनाओं का ही फल है कि वे हरियाणा के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो पांचवीं बार लोकसभा में पहुंचे हैं।

कहा कि उनके पिता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर 20 फरवरी को भारत सरकार की ओर से डाक टिकट जारी किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में आने के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया और बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। बताया कि देश के उपराष्ट्रपति डॉ. जगदीप धनखड़ व अन्य नेताओं की उपस्थिति में गुरुग्राम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


राव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने हमेशा उन्हें नई ऊर्जा देने का कार्य किया है। राजनीतिक ऊंचाइयों पर वे कार्यकर्ताओं के दम पर पहुंचे हैं। कहा कि पिछले वर्षों में इलाके के विकास के लिए अनेक योजनाओं को लाने का काम किया है। कुछ कमियां भी रही हैं जिन्हें दूर करने प्रयास करेंगे।

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज हित और देश हित के लिए कार्य करें। युवा कार्यकर्ताओं से नशे को दूर करने में सहयोग करने की अपील की। महिलाएं देश और समाज हित में योगदान देकर देश को सशक्त बनाएं।

केंद्रीय मंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राय, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्र मंत्री नितिन गडकरी ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें