फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: हरियाणा में MP के सीएम का कांग्रेस पर तंज, बाप-बेटे की जोड़ी लोगों को गुमराह करने की कर रही कोशिश

Wed, 15 May 2024 06:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार तक ही सिमटकर रह गई है। जो एक परिवार कहता है, कांग्रेस में वही होता है। उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र की जोड़ी क्षेत्र के लोगों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन जनता उनके बहकावों में नहीं आने वाली है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार को रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के समर्थन में बेरली कलां में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होनें कहा किवीरों एवं शहीदों की इस धरती पर पहुंचकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


मोहन यादव ने कहा कि वह इस क्षेत्र का इतिहास देख रहे थे तो पता चला कि इस इलाके के प्रत्येक घर से कोई न कोई वीर सैनिक देशसेवा में तत्पर है। यहां का जवान भारत माता की सेवा करने के लिए सीने पर गोली खाने के लिए देश की सीमाओं पर सीना ताने खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रभू राम व भगवान कृष्ण की धरती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इनके अस्तित्व पर ही सवालिया निशान लगा रही है।

जो राम का नहीं, वह किसी भी काम का नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री एवं मंत्री बन सकता है। वहीं, इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार तक ही सिमटकर रह गई है। जो एक परिवार कहता है, कांग्रेस में वही होता है। उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र की जोड़ी क्षेत्र के लोगों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन जनता उनके बहकावों में नहीं आने वाली है। आने वाले समय में भारत में एक देश एक कानून लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें