फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों की धरती है हरियाणा, ओलंपिक पदकों की नई उम्मीद : मनोहर लाल

Sun, 07 Sep 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सोनीपत में ओपी ​जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय में खेल अकादमी का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री मनोहर
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खेल हरियाणा की असली पहचान है। जब भी खेलों का नाम आता है, हरियाणा अपने आप सबसे आगे दिखाई देता है।
विज्ञापन


वह शनिवार को ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय में स्थापित वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स अकादमी का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि भारत में किसी राज्य को खेलों की धरती कहा जा सकता है तो वह हरियाणा है। यहां के खिलाड़ियों ने न केवल देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है, बल्कि सबसे अधिक पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित भी किया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं के खून में खेल समाए हुए हैं। बचपन से ही बच्चे मिट्टी में खेलना शुरू कर देते हैं और गांव का पूरा समाज उनका सहयोग करता है। यही कारण है कि हरियाणा लगातार खेलों में अग्रणी रहा है।
विज्ञापन




उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सबसे बेहतर मानी जाती है। हमने न केवल पदक विजेताओं की प्रोत्साहन राशि करोड़ों तक बढ़ाई, बल्कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी लाखों रुपये देकर सम्मानित किया। हमारा उद्देश्य था कि कोई भी खिलाड़ी उपेक्षित न रहे।



अकादमियों के विस्तार की आवश्यकता

मनोहर लाल ने कहा कि ऐसी खेलकूद अकादमियां देश के पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भी स्थापित की जानी चाहिए। साथ ही सुझाव दिया कि यहां से शिक्षा और प्रशिक्षण लेकर बाहर जाने वाले विद्यार्थियों को समय-समय पर बुलाकर उनके अनुभव साझा करवाए जाएं, ताकि नई पीढ़ी को खेलों के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी मिल सकें।

भविष्य के ओलंपिक विजेताओं की उम्मीद

मनोहर लाल ने विश्वास जताया कि ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की यह वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स अकादमी भविष्य में देश को ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी देगी। उनके साथ सांसद नवीन जिंदल और विश्वविद्यालय के कुलपति सी. राजकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें