फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उपचार कराने आए ग्रामीण से 10 हजार रुपये छीने

Sun, 07 Sep 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना । समता चौक के पास दुकान पर चाय पी रहे ग्रामीण से एक युवक दस हजार रुपये छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। पीड़ित बीमार होने के चलते गांव शामड़ी से शहर में उपचार कराने आए थे। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव शामड़ी निवासी रामा प्रसाद ने बताया कि वह शनिवार सुबह गांव से शहर में अपने भतीजे के साथ उपचार कराने आए थे। उन्होंने चिकित्सक से दवा ली और समता चौक के पास दुकान पर चाय पीने के लिए बैठ गए।
विज्ञापन

इस दौरान भतीजा सामान लेने चला गया। वह दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे कि एक युवक आया और उन्हें चाय पिलाने का आग्रह किया। उन्होंने दुकानदार को युवक को भी चाय देने को कहा। सभी चाय पी रहे थे। इस दौरान युवक ने बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदार को चाय के पैसे देने के लिए जेब से रुपये निकाले तो युवक करीब 10 हजार रुपये छीन कर भाग गया। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें