फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी : मनोज

Fri, 16 May 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 13रेवाड़ी। गांव पीथड़ावास स्थित राजकीय स्कूल में ​शिक्षकों को सम्मानित करते हुए मुख् - फोटो : कुनैरा गांव में तालाब से कब्जा हटवाते एसडीएम सदर विक्रम राघव व सीओ रामगोपाल शर्मा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव पीथड़ावास स्थित शहीद दशरथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मनोज कुमार यादव ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी है।
विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष सांभरिया रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद दशरथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मौलिक मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने परीक्षा परिणाम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कक्षा बारहवीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

कक्षा दसवीं का भी परिणाम बेहतर रहा। कक्षा 12वीं में 8 व कक्षा 10वीं में 5 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों, अध्यापकों व विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों को विद्यालय के बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।
मनोज यादव जिला प्रमुख ने कहा कि हमें अपना उद्देश्य निर्धारित करके कड़ी मेहनत करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना स्थल पर टीन शेड लगवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच राधेश्याम पीथड़ावास, कुलदीप चौहान गुमीना, मनोज कुमार मैलावास, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, एसएमसी प्रधान अमित कुमार, तेज सिंह नंबरदार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें