फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कामकाज में माहिर आधी आबादी 180 ग्राम पंचायताों में चलाएगी चौधराहट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव की छोटी सरकार में इस बार महिलाओं की संख्या अच्छी खासी दिखाई दे रही है। दो दशक पूर्व तक जहां घर के कामकाज में फंसी रहने वालीं महिलाएं अब राजनीति में अच्छी भूमिका निभाने लगी हैं। जिले में 365 ग्राम पंचायतों में से 180 में आधी आबादी चौधराहट संभालेगी। महिला सरपंचों में अधिकतर बीएड या परास्नातक हैं, जो सरपंच चुनें जाने से पूर्व किसी न किसी प्राइवेट स्कूल में अध्यापन का कार्य करती थीं।
विज्ञापन

जिले के सात विकास खंडों में सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 130, एससी महिला के लिए 37 व पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए 13 सीटें सरपंच पद की आरक्षित हैं। इन सीटों के अलावा बाकि बची 185 सीटों में से सामान्य वर्ग के पुरुष के 128, एससी पुरुष के लिए 41 व पिछड़ा वर्ग के लिए 16 सीटें आरक्षित हैं।
--
मैलावास की सरपंच बनी कंचन यादव
खोल खंड के गांव मैलावास में करीब 23 वर्षीय कंचन यादव को गांव की सरपंच चुना गया है। एमकॉम व बीएड तक शिक्षित कंचन विवाहित हैं, लेकिन उनके चाचा कुलदीप यादव के प्रयासों के परिणाम स्वरूप ग्रामीणों ने कंचन का नामांकन कराने के बाद उसे सरपंच चुना है। हालांकि कंचन की ससुराल भोतवास अहीर है, लेकिन कंचन ने अपने गांव में सरपंच बनकर गांव व ससुराल का विकास कराने की ठानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक खंड में महिला सरपंचों की सूची
खंड नाम-----संख्या
रेवाड़ी------33
बावल-----36
डहीना----20
धारूहेड़ा--25
जाटूसाना---22
खोल---22
नाहड़---22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें