फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पोता होने की खुशी में दादा का बड़ा एलान; किन्नरों को दिया 100 गज का प्लॉट, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Fri, 29 Mar 2024 04:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के लोगों को अक्सर बड़े दिल वाला कह कर संबोधित किया जाता है। ऐसा उदाहरण आज रेवाड़ी में देखने को मिला है। जहां पोता होने की खुशी में एक दादा ने किन्नरों को अपना एक प्लॉट उपहार में दे दिया। यह देख कर सब हैरान रह गए।
विज्ञापन
बधाई लेने पहुंचे किन्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी की सत्ती कॉलोनी में नवजात के जन्म की बधाई लेने गए किन्नरों को खुशी में 100 गज का प्लॉट देने का एलान कर दिया। दरअसल, शमशेर सिंह के घर कुछ दिन पहले पोते का जन्म हुआ था। शमशेर सिंह पेशे से एक बड़े जमींदार हैं। शहर के आसपास उनकी पुश्तैनी जमीन बहुत पड़ी है। खुशियों के इसी क्रम में शुक्रवार को किन्नर सपना गुरु, हिना, कोमल शमशेर सिंह के घर पहुंचे। जिस तरह हर घर में किन्नर बधाई देने आते हैं, उसी तरह शमशेर के घर में भी किन्नर नाचने-गाने लगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


कार्यक्रम करीब 10 मिनट तक चला और उसके बाद नवजात पोते की खुशी में दादा शमशेर सिंह ने 100 वर्ग गज का प्लॉट उपहार स्वरूप देने की घोषणा कर दी। उसके बाद शमशेर सिंह ने सबके बीच कहा कि वह एक प्लॉट किन्नरों के नाम कर देंगे। इसके बाद शमशेर सिंह ने किसी अन्य आवश्यकता के बारे में भी पूछा। जब शमशेर सिंह ने पूछा कि वह इस प्लॉट में क्या करेंगे, तो किन्नर ने कहा कि वह पशु रखेंगे। इस पर शमशेर सिंह ने कहा कि अगर भैंस भी चाहिए तो वह भी दे देंगे।
विज्ञापन


बता दें कि किन्नरों को दिया गया यह प्लॉट शहर के झज्जर रोड पर इंदिरा कॉलोनी और रामसिंहपुरा के बीच है। इसकी मौजूदा कीमत 12 से 15 लाख रुपये के बीच है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें