फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण में ग्राम पंचायत की रहेगी अहम भूमिका: योगेंद्र

विज्ञापन
फोटो : 20गांव डोहकी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों संबोधित करते विभाग के अधिकारी। स्रोत : विभ
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के उपलक्ष्य में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं कृषि विभाग की तरफ से गांव डोहकी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन के जिला सलाहकार योगेंद्र परमार ने उपस्थित ग्रामीणों को पंचायत दिवस के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुरूआत 24 अप्रैल 1993 को हुई, जब 73वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू हुआ। इस संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा मिला और पूरे देश में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली ग्राम पंचायत, ब्लॉक समिति एवं जिला परिषद को अपनाया गया।
उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा उचित कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में जल एवं स्वच्छता प्रबंधन के लिए ग्राम जल सीवरेज कमेटी का प्रत्येक ग्राम पंचायत में गठन किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में जल की प्रत्येक घर को उपलब्धता एवं जल जल गुणवत्ता को सुनिश्चित करना जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का काम है लेकिन जल संरक्षण एवं जागरूकता का कार्य कमेटी का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें