फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरसों से अटी अनाज मंडी, आवक बढ़ी

Wed, 18 Mar 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सरसों से अटी अनाज मंडी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी में इन दिनों सरसों की आवक तेजी से बढ़ रही है। इससे अनाज मंडी सरसों से अट गई है। खेतों में कटाई का कार्य जोर पकड़ने के साथ ही किसान बड़ी संख्या में अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। अब तक करीब 20 हजार क्विंटल सरसों मंडी में पहुंच चुकी है और आने वाले दिनों में आवक और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मंडी में किसानों को सरसों के अच्छे भाव मिल रहे हैं, जिससे उनमें उत्साह देखने को मिल रहा है। व्यापारियों के अनुसार सरसों की कीमत गुणवत्ता के आधार पर लगभग 6 हजार से 6400 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रही है। बेहतर दाम मिलने से किसान अपनी उपज तुरंत बेचने के लिए मंडी का रुख कर रहे हैं।
आवक बढ़ने के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए खरीद और तौल की प्रक्रिया को तेज किया गया है। साथ ही साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान अब दिया जा रहा है। हालांकि, अभी तक एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई है। सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें