फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्षेत्रीय खेलों को निखारेगी सरकार

विज्ञापन
मैदान में खो-खो खेलते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार ने खेल का दायरा बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। सरकार ने क्षेत्र के लोकप्रिय खेल में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए स्पेशलाइज्ड हाई पावर परफॉर्मेंस सेंटर खोलने की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन केंद्रों में केवल एक ही खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जहां जो खेल लोकप्रिय है वहां उन खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मौजूदा समय में जिले में 40 खेल नर्सरियां हैं। इनमें से 25 गांव में संचालित हो रही हैं। वर्ष 2023 में जिले में हैंडबॉल, वॉलीबॉल और खो-खो में खिलाड़ियों का प्रदर्शन सामान्य रहा है। ऐसे में कोशिश रहेगी कि इन खेलों में खिलाड़ियों को बेहतर रूप से निखारा जाए। खेल विभाग और पंचायत विभाग गांवों में खेलों के लिए विकसित आधारभूत ढांचे की मैपिंग भी करेगी, ताकि जरूरत के अनुसार हर क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा सके। साथ ही अगर जनसंवाद पोर्टल, ग्राम दर्शन और नगर दर्शन पोर्टल पर भी लोगों की ओर से उनके क्षेत्र में स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स नर्सरी या अन्य संस्थान बनाने की मांग दर्ज की गई है तो उन मांगों की भी मैपिंग कर एक सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


छोटे स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को भी सूची में किया जाएगा शामिल

खेल विभाग स्पोर्ट्सपर्सन की सूची भी तैयार करेगा। इसमें लोकप्रिय तथा छोटे स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी भी शामिल होंगे। कई बार छोटे स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिल पाता, इसलिए सरकार ऐसे खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का पूरा मौका देगी, ताकि कोई भी हुनरमंद खिलाड़ी पीछे न रहे। ऐसे खिलाड़ियों को उनके खेल के अनुसार ट्रेनिंग मुहैया करवाने पर भी पूरा फोकस किया जाएगा।

2023 में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 159 मेडल

बता दें कि वर्ष 2023 में जिले के खिलाड़ियों ने 159 मेडल जीते हैं। इनमें सर्वाधिक मेडल तलवारबाजी के नाम रहे। इस गेम की स्कूली स्टेट, खेल महाकुंभ, स्टेट चैंपियनशिप, नेशनल और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ियों ने 60 मेडल प्राप्त किए हैं। दूसरे नंबर पर जिले में एथलेटिक्स के खिलाड़ी रहे हैं। इसमें 25 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने प्रतिभा साबित की है। वुशु में जिले के खिलाड़ियों ने सिर्फ 2 मेडल झटके हैं। अगर ओवरऑल मेडल लगाए तो खिलाड़ियों ने खेल महाकुंभ में सर्वाधिक 63 मेडल जीते हैं।
विज्ञापन

फेंसिंग में 60, एथलेटिक्स में 25, पैरा एथलेटिक्स में 10, बॉक्सिंग में 15, कुश्ती में 9, टेबल टेनिस में 9, फुटबॉल में 18, जिम्नास्टिक में 5 व वुशु में 2 मेडल जीते हैं । हैंडबॉल, वॉलीबॉल और खो-खो में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सामान्य रहा है।

ग्राम पंचायत व नगर निकायों को मिलेगा निशुल्क खेल का सामान

दूसरी तरफ खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने खेल उपकरण नीति जारी की है। इसके तहत ग्राम पंचायत व नगर निकाय को निशुल्क खेल का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। वॉलीबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो और क्रिकेट का सामान युवाओं को विभाग की ओर से दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों व निकायों को खेल विभाग को आवेदन करना होगा। इसके लिए नवीनतम खेल मैदान की फोटो भी आवेदन के साथ प्रस्तुत करनी होगी।


-
जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन हर खेल में शानदार रहा है। मौजूदा समय में 40 खेल नर्सरियां जिले में संचालित हो रही हैं। खेल विभाग की कोशिश है कि खिलाड़ियों को बेहतर रूप से निखारा जा सके, इसके लिए प्रयास जारी है। -मदनलाल, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें