रेवाड़ी। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने सरकार की सात साल की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि जनता के सुख-दुख के साथ भारतीय जनता पार्टी जुड़ी हुई है। प्रत्येक मंडल, प्रत्येक मोर्चा और प्रत्येक कार्यकर्ता कोरोना काल में हर मोर्चे पर जनसेवा में लगे रहे। नौकरियों में भी पारदर्शिता लाना सरकार की ईमानदारी और मंशा को दर्शाता है। सरकार की ऑनलाइन पॉलिसी से भी हर क्षेत्र में हर व्यक्ति हर कर्मचारी को फायदा मिला है। सहकारिता मंत्री भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहले सत्र में बोल रहे थे। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव ने की।
दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत में हादसे में मारे गए सीडीएस बिपिन रावत एवं 11 सैन्य अधिकारियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद भाजपा की दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं जिला कार्यसमिति की बैठक में कुल 11 सत्र हुए। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संगठन के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
दूसरे दिन के दूसरे सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव ने की, जबकि मुख्य वक्ता पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने आम जनता को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। तीसरे सत्र में हरको बैंक चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता जिला सचिव डॉ. सुभाष ने की। अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने जिला कार्यकारिणी, मंडल योजनाएं एवं जिले की पूरी टीम को इस कार्यक्रम को मिलकर सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश सह प्रवक्ता वंदना पोपली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश बंसल, महावीर यादव, ईश्वर चनिजा, सुनील ग्रोवर, अमित यादव, अजय कांटीवाल, राम दत्त भारद्वाज, अजय पाटोदा, उषा आर्या, मौसमी, मुकेश देवी, रोहन, एडवोकेट नवीन कुमार, रामकंवर, उमेद हसान, सरदार सिंह, दयानंद, सोनू, इंदर राव, राकेश, जीतू, अमरजीत, मनोज सैनी, विजय, महेश स्वामी, हेमलता तंवर, पिंकी यादव, जयवीर योगी, बलजीत यादव, दीपा भारद्वाज, नीतू चौधरी, डॉ. कविता, कुमारी गीता, नीरू भारद्वाज, डीएम यादव, हंसराज, कृष्ण यादव, एडवोकेट नरेश कुमार यादव, परविंदर किराड़, चित्रकुमार, मोहन तिवाड़ी, दिनेश मुदगिल आदि उपस्थित रहे।