सुभाष पार्क में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सुभाष पार्क में आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर तालमेल कमेटी की ओर से मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रहा। जिला प्रधान तारा देवी व राजबाला ने धरने पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 19 सूत्री मांगों के लिए पिछले 8 दिसंबर से लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसके बाद भी सरकार उनकी मांगें नहीं मान रही है। वो न तो सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे रही और न ही न्यूनतम वेतन के लिए तैयार है।
प्रधान तारा देवी ने बताया कि सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर को ड्यूटी पर लगाया हुआ है, लेकिन फिर भी हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पोषण ट्रैकर का कार्य कराने के लिए सीडीपीओ कार्यालय में नई भर्ती करने की मांग उठाई। प्रधान तारा देवी ने बताया कि पूंजीपतियों के हित में आंगनबाड़ी सेंटरों को एनजीओ को सौंपने जा रही है, सरकार द्वारा अपनी इस नीति को वापस लिया जाये। संवाद