फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेशकीमती हुई गैस, छह सिलिंडर ले उड़े चोर

Sun, 05 Apr 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। जिले में अब चोरों के निशाने पर गैस सिलिंडर भी आ गए हैं। ताजा मामला दिल्ली-जयपुर हाईवे का है जहां एक गैस एजेंसी की गाड़ी से चोर 6 सिलिंडर चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गांव अमीरवास निवासी राजेश ने बताया कि वह लोहारू स्थित गैस एजेंसी की गाड़ी के ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं। वह भारत पेट्रोलियम के प्याला-बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) स्थित प्लांट से गैस सिलिंडर लेकर भिवानी जा रहे थे। गाड़ी में 306 गैस सिलिंडर लोड किए गए थे।
राजेश ने बताया कि वह शाम करीब पांच बजे प्लांट से रवाना हुए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे वह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक होटल के पास पहुंचे। कंपनी के नियमों के अनुसार रात 11 बजे के बाद भरे हुए गैस सिलिंडरों की गाड़ी को सड़क पर नहीं चलाया जाता। इसलिए गाड़ी को होटल की पार्किंग में खड़ा कर दिया और खुद भी गाड़ी में ही सो गए।
विज्ञापन

रात करीब डेढ़ बजे होटल के कर्मचारियों को कुछ संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ। उन्होंने राजेश को सूचना दी। जब राजेश ने उठकर गाड़ी की जांच की तो देखा कि वाहन का ताला टूटा था। चोर गाड़ी से छह गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए थे।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें