सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करते रक्तदाता। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। ब्लड बैंक के बीटीओ डॉ. संदीप यादव ने बताया कि रक्तदान महादान है और समय-समय पर होने वाले शिविरों से ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नियमित रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने रक्तदाताओं और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता और सहभागिता से ही रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा सकता है।
शिविर में रक्तदाताओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई तथा उनके उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर में 45 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। सुशीला, नरेश कुमार, हंसराज, संजय, प्रवेश कुमारी, अनिल, दिनेश, कुलदीप तथा पलक सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।