फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया में देरी से युवाओं में बढ़ रही निराशा : प्रवीण चौधरी

Sun, 21 Jun 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस नेता। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि पेपर लीक होने से बार-बार परीक्षाएं रद्द होने और भर्ती प्रक्रिया में देरी से युवाओं में काफी निराशा है। पेपर लीक करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ये बातें उन्होंने रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। बार-बार परीक्षाएं रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी के कारण युवाओं में निराशा बढ़ रही है। कहा कि लाखों विद्यार्थी कठिन परिश्रम कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं लेकिन व्यवस्थागत खामियों के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है।
परीक्षा संचालन के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी, पेपर लीक या अव्यवस्था की संभावना नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं का शिक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं पर विश्वास बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो विद्यार्थियों का भरोसा लगातार कमजोर होता जाएगा।
उन्होंने सरकार से परीक्षा व्यवस्था में सुधार कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की मांग की। इस मौके पर एससी विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दीपिका यादव, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव, शिवम सिंघानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें