फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दोस्त निकला हत्यारा, मामूली कहासुनी पर कर दी थी हत्या

Fri, 14 Mar 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 26रेवाड़ी। संजय हत्याकांड का आरोपी यमन। स्रोत: पुलिस - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सीआईए ने गत वर्ष 6 अक्तूबर को हुई गांव नांगल तेजू निवासी युवक संजय की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गांव बिरड़ निवासी यमन के रूप में हुई है। पूछताछ में यमन ने पुलिस को बताया कि संजय उसका दोस्त था। मामूली विवाद में उसने नशे की हालत में ईंट व पत्थर से हमला कर संजय की हत्या कर दी थी।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने वीरवार को पत्रकारों को बताया कि गांव नांगल तेजू निवासी 35 वर्षीय संजय राजमिस्त्री का कार्य करता था। वह गत वर्ष 6 अक्तूबर को घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह संजय का शव नहर के पास एक मीट के खोखे के पीछे पड़ा मिला था। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की थी। संजय के सिर व चेहरे पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने संजय के भाई मुकेश कुमार के बयान पर थाना बावल में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी मयंक गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीआईए-1 रेवाड़ी को सौंपी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें