फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जुडडी निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. जयकरण की धर्मपत्नी मूर्ति देवी का बीती रात बीमारी के चलते स्वर्गवास हो गया। वे 85 वर्ष की थीं और बीते कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रही थीं। दिवंगत का गांव जुड्ड़ी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन की ओर से नाहड़ के नायब तहसीलदार अस्तित्व पराशर ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बता दें, गांव जुड्ड़ी निवासी स्वतंत्रता सेनानी जयकरण आजाद हिंद फौज के सिपाही थी, जिनका 23 जून 1976 को निधन हो गया था। बीती रात उनकी पत्नी भी दुनिया छोड़कर चली गईं। वे अपने पीछे तीन बेटे अमर सिंह, महेंद्र और प्रदीप यादव और तीन बेटियों सहित भरापूरा परिवार पीछे छोड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि दिवंगत महिला धार्मिक प्रवृति की थीं। उनकी अंतिम यात्रा में निवर्तमान उप जिला प्रमुख जगफूल यादव, एसईपीओ जाटूसाना भगवान यादव, राकेश पटवारी, धर्मवीर सिंह, बलवीर, रामअवतार सिंह, सूबे सिंह, जगदीश यादव, रमेश कुमार समेत अन्य गणमान्य लोगों ने अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें