फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: काम करते वक्त कटी चार उंगलियां, नहीं मिला मुआवजा तो दी शिकायत

Tue, 04 Mar 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। ततारपुर स्थित एक कंपनी में 24 फरवरी की रात काम करते हुए प्रेस मशीन की चपेट में आने से एक श्रमिक की चार उंगलियां कट गईं थी। इलाज के बाद मदन मोहन धारुहेड़ा पुलिस को शिकायत दी है।
धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में मदन मोहन ने बताया कि वह यूपी के जिला मथुरा का निवासी है। वह किराये पर अलावलपुर चौक के पास रहता है। 1 महीने से वह कंपनी में प्रेस मशीन चलाने की नौकरी कर रहा था। आरोप लगाया कि कंपनी में 15-15 दिन जबरदस्ती दो शिफ्टों में उससे काम करवाया जा रहा था। जब थक हारकर वह काम पर नहीं जाता था तो उसे कमरे पर लेने आ जाते थे। जब पीड़ित उन्हें अपने परेशान होने की जानकारी देता था तो उसकी तनख्वाह काटने की बात कहते थे। आरोप है कि कंपनी में सुरक्षा के लिए कोई भी उपकरण न होने के कारण कई बार अवगत कराया गया उसके बावजूद समाधान नहीं हो पाया। बताया कि वह 24 फरवरी की रात लगभग 1 बजे के आसपास मशीन पर काम कर रहा था तो मशीन के ब्रेक ने अचानक से काम करना बंद कर दिया। इसका मुख्य कारण मशीन की सर्विस ना होना था। एकदम से मशीन चली तो चार उंगलियां उसकी कट गई। श्रमिक ने कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने की पुलिस से मांग की है। ने बताया कि कंपनी में इससे पहले 4 से 5 लोगों के साथ भी प्रेस मशीन में हाथ कटने का की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन


ठेकेदार कुलदीप ने बताया कि हमारा काम केवल श्रमिक कंपनी को सप्लाई करना है, आगे की सारी जिम्मेदारी कंपनी मैनेजमेंट की होती है। मशीनों में होने वाले फाल्ट वर्करों की सैलरी तथा सुविधाओं का ख्याल कंपनी की होती है। हमारी तरफ से ईएसआई कार्ड तथा आईडी कार्ड प्रोवाइड किया जा सकता है जो हमने श्रमिकों को दिया है।
विज्ञापन


-

एक श्रमिक के हाथ में चोट लगने की सूचना हमें प्राप्त हुई थी। हमारी तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।-सुधीर कुमार, कंपनी पदाधिकारी

-
एक कंपनी में श्रमिक का हाथ कटने का मामला आया है, जिसकी शिकायत हमें प्राप्त हो चुकी है। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।-जगदीश चन्द्र, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें