फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बड़े वाहन, 40 फेरे, सात घंटे में एक लाख लीटर पानी से बुझाई आग

विज्ञापन
कंपनी में लगी आग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगते गांव जड़थल में यूनिप्रोडक्ट कंपनी के गोदाम में शनिवार की अल सुबह तीन बजे अचानक आग लगी और वहां रखा सारा सामान और तैयार उत्पाद जलकर राख हो गया। इस दौरान गोदाम की ऊंची छत भी आग से जलकर गिर गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका था। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने चार बड़े वाहनों की मदद से 40 फेरे लगाकर एक लाख लीटर पानी से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव जड़थल में यूनिप्रोडक्ट कंपनी में शनिवार की अलसुबह करीब 3 बजे यह आग लग गई। इस दौरान ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। साथ ही उन्होंने गोदाम के मालिक और पूर्व सरपंच जसवंत यादव को मामले की सूचना दी। इसके बाद कंपनी अधिकारियों के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस को सूचना करते हुए अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों को पानी लाने के लिए 40 से अधिक फेरे लगाने पड़े। अग्निशमन कर्मचारियों को इस फाइबर, रूई और फोम के अलावा अन्य सामान की तेज आग को काबू करने के लिए बड़ी मुश्किल से खुद को बचाते हुए 7 घंटे से अधिक समय लगाना पड़ा। दोपहर बाद तक आग लगने वाली जगह पर धुआं उठाते और आग को सुलगते हुए देखा गया।
इस संबंध में कंपनी अधिकारियों ने अपनी पहचान जाहिर नहीं करते हुए केवल इतना ही कहा कि यह आग लगने के कारण वे कुछ नहीं करेंगे क्योंकि यह कंपनी नियमों के विरुद्घ होगा। यह सच है कि कंपनी के गोदाम में आग लगने की घटना हुई है। कंपनी इस मामले में अपने स्तर पर जांच करेगी।
विज्ञापन

उधर गोदाम के मालिक एवं पूर्व सरपंच जसवंत यादव ने कहा कि शनिवार की अलसुबह 3 बजे से पहले उनको गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। वे यहां पहुंचे, तब आग भड़की हुई थी। उन्होंने कंपनी अधिकारियों को इस बात की जानकारी देने के लिए घर से चलते समय ही बोल दिया था। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों को कंपनी प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई। रेवाड़ी और बावल से अग्निशमन वाहन पहुंचे थे। गोदाम का गेट भी बिजली चलित मोटर से खुलता और बंद होता था। उन्होंने बताया कि बीती रात साढ़े 8 बजे के बाद से सुबह 6 बजे तक बिजली बंद थी। गोदाम का गेट ऑटोमेटिक खुलता और बंद होता है, यह आग कैसे लगी, यह तो जांच से पता चलेगा, मगर शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने का अभी कोई संकेत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी देश की कई बड़ी वाहन कंपनियों को अपने उत्पाद भेजती है।
------------------------------------------
इससे पहले भी लग चुकी है आग
- नगर के दिल्ली रोड पर 19 अप्रैल को बॉस नामक कार मरम्मत एवं सुधार केंद्र में आधी रात के वक्त भीषण आग लगी थी, जिसमें चार कारें पूरी तरह जल गई थीं, जबकि पांच अन्य कारों को काफी नुकसान हुआ था। इस आग में कारों की कीमत के अलावा लाखों रुपये का अन्य साज-ओ-सामान जलकर राख हो गया था।
- 4 अप्रैल को औद्योगिक क्षेत्र बावल के सेक्टर 3 में बीज निर्माता कंपनी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया था।
- नगर के कोनसीवास रोड पर झुग्गियों में 4 अप्रैल को खाना बनाते वक्त छोटे सिलिंडर में आग लगी, जिसमें पांच झुग्गियां जलकर राख हो गईं थीं। घटना में एक महिला जिंदा जलने से बाल-बाल बच गई थी।
--------------------------
कोट
- यूनिप्रोडक्ट कंपनी के किराये पर लिए गए गोदाम में शनिवार की सुबह आग लग गई थी। आग किन कारणों से लगी, अभी यह साफ नहीं। टीम को आग बुझाने में सात घंटे लग गए। साथ ही एक लाख लीटर के करीब पानी इस्तेमाल हुआ। रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा से चार अग्निशमन वाहन और 14 कर्मचारियों को बुलवाया गया था। लोग समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और अग्नि से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत होकर खुद जागरूक हों।
विज्ञापन

- मामचंद शर्मा, सहायक अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें