फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और हवाई फायर करने के मामले में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। थाना बावल पुलिस ने मारपीट और हवाई फायर करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव खिजुरी निवासी प्रदीप उर्फ छोटू, आनंदपुरी निवासी मनीष, भादोज निवासी नितेश उर्फ दादा व प्रवीन उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी जिले के गांव रसियावास निवासी मंजीत ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह खेती का काम करता है। 14 नवंबर को वह साथियों के साथ कार में बैठकर हरसौली दोस्त की शादी समारोह में जा रहा था। इसी दौरान हरसौली फाटक पर उसे प्रदीप गांव खिजूरी व काला निवासी खिजूरी गाड़ी में मिले थे। उसका उनसे गाड़ी साइड में लेने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद अगले दिन जब वह प्रदीप खिजूरी को फोन किया तो उसने गाली-गलौज करके धमकी दी। इसके थोड़ी देर बाद जब वह अपने साथी जतिन, कृष्ण, संदीप, नरेन्द्र, बिरेन्द्र उर्फ ढिल्लू के साथ कुएं पर बैठे थे। तभी स्विफ्ट गाड़ी में हांडा निवासी रुध, बच्चु निवासी टीकला, दिवान निवासी टीकला, चोट व काला वासियान खिजूरी सवार होकर आए और गाड़ी को दूर खड़ा कर दिया था। इनसे पहले मोटरसाइकिल सवार कुछ और लड़के वहां आए व कुंआ से दूर बाइक खड़ी करके खड़े हो गये। उन्होंने अपने हाथ में लकड़ी की बेंसे व पाइप ले रखी थी। वे सभी हमारे नजदीक आने लगे तो हम सभी जान बचाने के लिए भागने लगे। हमें भागता देख वे पीछे दौड़े। इस दौरान बिरेन्द्र व कृष्ण गिर गये। तभी उन सबने मिलकर कृष्ण व बिरेन्द्र की डंडों से पिटाई की। उसके बाद हांडा ने हवाई फायर भी किया और वे सभी फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी तथा घायल कृष्ण और बिरेन्द्र को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बावल पुलिस ने चार आरोपियों प्रदीप उर्फ छोटु, मनीष, नितेश उर्फ दादा व प्रवीन उर्फ ढिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी खिजुरी निवासी दिनेश उर्फ डंचा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें