फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नकदी, जेवरात और मोबाइल चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
घर में घुसकर नकदी, जेवरात व मोबाइल चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने घर में घुसकर नकदी, जेवरात व मोबाइल चोरी करने और उसको खरीदने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव रामपुरा निवासी अशोक कुमार, रोशन, सुनील हुई है। वहीं पुलिस ने चोरी के जेवरात खरीदने वाले गुरुग्राम के सूरत नगर निवासी नागरमल सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता धर्मबीर ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह रोहतक जिले का रहने वाला है। वर्तमान में शहर के अर्जुन नगर में रहता है। 27 अगस्त को वह घर पर ताला लगाकर अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। अगले दिन जब वह लौटा तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। जब उसने चेक किया तो उनके घर से एक सोने की चेन, 2 सोने की चूड़ी, एक मंगलसूत्र, झुमकी, टीका, अंगुठी और बाली सहित अन्य गहने, 40 हजार रुपये और मोबाइल फोन गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। आरोपियों ने अन्य वारदात में गिरफ्तारी होने के बाद इस वारदात की घटना को को भी कबूल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें