फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चार मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपी, अंकित। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की टीमों ने अवैध हथियार रखने के चार मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी पिस्टल, 1 कट्टा और 1 कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा ने बताया कि सूचना के आधार पर मोहल्ला शिव नगर नजदीक दिल्ली रोड से एक युवक को अवैध देसी कट्टा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला कुतुबपुर निवासी जतिन के रूप में हुई है।
बावल थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर नंगली रोड़ बावल नजदीक श्याम मंदिर के पास से एक युवक को एक अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान गांव रायसिंह निवासी अंकित उर्फ गोलू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कोसली थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गांव टुमना से कोसली रोड़ पर एक युवक को एक अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आर्यन निवासी गांव टुमना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना प्रभारी निरीक्षक रतन लाल ने बताया कि एक अन्य मामले के आरोपी मन्झोलिया निवासी अनुज कुमार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले टीम ने मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया था।

आरोपी, अंकित। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें