फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी परीक्षा आज से होगी शुरू

Tue, 05 May 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन करने के उद्देश्य से फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (एफएलएस) परीक्षा 6 से 8 मई तक होगी। इसमें केंद्रीय विद्यालय, सीबीएसई और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

विशेष रूप से कक्षा तीन उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर इसका समन्वय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर की ओर से किया जाएगा।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस आकलन का उद्देश्य विद्यार्थियों के हिंदी और गणित विषयों में दक्षता आधारित स्तर का मूल्यांकन करना है।
विज्ञापन

यह परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य और आकलन प्रकोष्ठ प्रभारी के नेतृत्व में पूरा किया जाएगा।
आकलन प्रक्रिया की निगरानी के लिए डायट हुसैनपुर की ओर से वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं अन्य प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई है। जिला और राष्ट्रीय स्तर के अधिकारी भी इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके। जिले में कुल 16 विद्यालयों का चयन किया गया है, जिनमें केंद्रीय विद्यालय, सीबीएसई स्कूल और सरकारी विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें