फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंडी में गेहूं की आवक और उठान जारी

Tue, 05 May 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनाज मंडी में गेहूं की आवक और उठान का कार्य लगातार जारी है। मंगलवार को करीब 70 गेट पास काटे गए। मंडी में लगभग 2 हजार क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई है, जबकि 5 हजार क्विंटल गेहूं का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन

उठान की गति तेज होने से मंडी में जगह की समस्या भी कम बनी हुई है और किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिल रही है। किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
अब तक कुल 47 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है, जिससे किसानों में संतोष देखा जा रहा है। मंडी प्रशासन ने कहा कि आगे भी खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें