फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के पूर्व विधायक ने खेड़ा बॉर्डर पर कपड़े फाड़ने के मामले में दी शिकायत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जयपुर से दिल्ली जाते समय हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर किसानों के हमले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राजस्थान के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर ने रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल को शिकायत दी है। शिकायत के बाद बावल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हमले में प्रेम सिंह बाजौर के साथ-साथ उनके पीए व चालक को भी चोटें लग गई थीं। शिकायत में एक व्यक्ति पर हमला करने के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में नीमका थाने के पूर्व विधायक एवं सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने बताया है कि वह रविवार को अपने चार-पांच साथियों के साथ जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। खेड़ा बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने बैरिकेड लगाकर उनकी गाड़ी को रोक लिया और नारेबाजी शुरू की दी।
इस दौरान कुछ लोगों ने सरियों, लाठी व डंडों से उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही गला पकड़कर उन्हें गाड़ी ने नीचे उतार दिया और उनके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी उसकी कमीज उतार ले गए, जिसकी जेब में करीब आठ हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। उनके साथी मनीष ने हमला करने वालों में शामिल सीकर के गांव खंडेला निवासी सुरेंद्र खोखर को पहचान लिया। इसलिए हमलावर उन्हें जान से मारना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें