फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व मिस्टर मलेशिया टियो शो कंग का रेवाड़ी में स्वागत

Sat, 12 Sep 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पूर्व मिस्टर मलेशिया टियो शो कंग का स्वागत करते अमित स्वामी व अन्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्व मिस्टर मलेशिया एवं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल के सदस्य टियो शो कंग अपनी पत्नी के साथ रेवाड़ी पहुंचे। वह फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी के निमंत्रण पर आए हैं। शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से उनका माल्यार्पण और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान टियो शो कंग ने बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अमित स्वामी के करीब तीन दशकों के योगदान और प्रयासों को देखते हुए उन्हें एटलस अवाॅर्ड से सम्मानित किया। अमित स्वामी ने कहा कि वह इससे अभिभूत हैं और इस सम्मान को रेवाड़ी के नागरिकों को समर्पित करते हैं।
इस अवसर पर जिम एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक प्रिंस ग्रोवर, विश्वदीप तंवर, नीरज गुप्ता, हरचंद जांगड़ा, चेतन जांगड़ा, नीरज सोनी, संतोष कुमार सोनी, हेमंत गुप्ता, विपिन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। टियो शो कंग ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें