राव बिरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह की 101वीं जयंती पर रविवार को उनकी समाधि पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राव इंद्रजीत ने कहा कि राव बिरेंद्र सिंह किसानों, मजदूरों व गरीबों के सच्चे हिमायती व पैरोकार थे। वह जीवन पर्यंत उनके हक के लिए लड़े और उनकी आवाज को बुलंद किया।
उन्होंने कहा कि राजनीति में अनेक नेता आए और गए, लेकिन ऐसे राजनीतिज्ञ कम ही होते हैं, जिनके नाम व काम को लंबे समय तक याद किया जाता है। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने राव बिरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके द्वारा कृषि मंत्री रहते हुए किसान हित में अनेक योजनाएं लागू की गई, जिनका किसानों को आज भी लाभ फायदा मिल रहा है।
इस अवसर पर विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष मा. हुकमचन्द, सुनील मुसेपुर, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, अभय सिंह चेयरमैन शिकोपुर, रोहतास चेयरमैन, कालू, राजेश, बंटी ठेकेदार, पवन, प्रो.रोशन लाल यादव, निजी सचिव गजेंद्र यादव, युवा भाजपा उपाध्यक्ष सोमेश यादव, रेखा भाड़ावास सहित अनेको गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।