फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फाग महोत्सव में लोक नृत्यों की धूम

Sat, 09 Mar 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रगतिशील महिला मंच के तत्वावधान में बावल रोड स्थित एक निजी संस्थान में फाॅग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें होली पर केंद्रित लोकनाट्य परंपरा की प्रस्तुतियों, लोकनृत्यों और चुटकुलों के अलावा विलुप्त होते ग्रामीण खेलों रुमाल-झपट्टा, पोसंपा भई पोसंपा की धूम रही।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्राध्यापिका सरोज यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में होली पर्व की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया। प्राध्यापिका पूनम यादव व अनीता देवी के तिलक-वंदन तथा सुमनलता, डॉ. अनीता यादव व स्नेहलता की फाॅग प्रार्थना से प्रारंभ हुई। इस महोत्सव में शर्मिला यादव, कुसुम, चंद्रकांता, किरण व वेदकला के फागुन गीत खूब जमें। मधु सैनी, पुष्पा यादव, राधा, विजय देवी व सीमा ने होली के खेलों, रितु, मीनाक्षी, सरला, पुष्पा व पूनम ने सांग परंपरा, मीनू, अनिता यादव, सीमा, सुनीता व गुड़िया के हरियाणवी लोक नृत्यों ने महोत्सव को चार चांद लगा दिए। होली पर जल संरक्षण के संकल्प के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें