धारूहेड़ा। कस्बे के गरीब नगर स्थित नंदू गोशाला की गो उपचारशाला टीम पर भिवाड़ी में हमला किया गया। मारपीट के साथ चिकित्सक का मोबाइल फोन और नकदी छीन ली गई। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी गई।
भिवाड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव गोकलगढ निवासी और गौशाला के प्रधान रोहित यादव ने बताया कि धारूहेड़ा के गरीब नगर में गोशाला स्थापित है। गौशाला में धारूहेडा, भिवाड़ी और आसपास के घायल पशुओं को एंबुलेंस से गोशाला मेंं लाकर उपचार किया जाता है। शनिवार को टीम भिवाड़ी में एक पशु को लेने गई थी।
जैसे ही टीम वहां पहुंची तो एक युवक ने टीम पर हमला कर दिया। वह गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने 600 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। इतना ही उनको जान से मारन की धमकी दी। पुलिस ने मारपीट करने, नकदी व मोबाइल छीनने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।