नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने गांव करनावास, खलीलपुरी और मांढैया कला में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है।
विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाएं, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहें। यदि गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो पुलिस को जानकारी दें। नशा मुक्ति टीम ने कहा कि नशा शरीर ही नहीं बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।
इसके साथ ही नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी ओटीपी, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें आपकी गोल्डन ऑवर में दी गई शिकायत पर ठगों के खातों में जाने से पहले उन्हें फ्रीज कराया जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी। कहा कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है ।