फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइबर ठग गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Mar 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। साइबर ठगी करने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच सदस्यों को बिहार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओडिसा के जिला पुरी के गांव शुक्ला हाल किरायेदार महारानी कॉलोनी पटना बिहार निवासी हाराप्रसाद बिसवाल, ओडिसा के जिला पुरी के गांव शंकरपुर निवासी बीनू नायक, बिहार के जिला जानाबाद के गांव रसूलपुर निवासी राजू कुमार, बिहार के जिला अरवल के गांव बलौरा निवासी मनु कुमार व बिहार के जिला पटना के बैसानी टोला वार्ड नं 69 निवासी राहुल उर्फ सन्नी के रूप में हुई है।
देश भर में साइबर ठगी के 82 मामलों में आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान साइबर ठगी के अन्य मामलों का खुलासा होने की भी उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि गांव मुसेपुर निवासी वेदप्रकाश ने शिकायत में बताया था कि 9 जनवरी को उसके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले उसे बताया कि वह एक एप भेज रहा है, जिसे इंस्टाल करने के बाद बैंकिंग की सभी सुविधाएं मोबाइल फोन पर ही मिल सकेंगी। इसके बाद उसके पास एक एप भेजी गई, जिसे इंस्टाल करने के बाद उसके बैंक खाते से 5.23 लाख रुपये डेबिट हो गए। इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में केस दर्ज करके जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि वेदप्रकाश के खाते से ट्रांसफर की गई रकम बिहार के जिला पटना नाहर रोड बजरंगपुरी गई घाट निवासी हाराप्रसाद बिसवाल के खाते में गई है। वह मूल रूप से ओडिसा का निवासी है। इस पर साइबर थाना रेवाड़ी से एक टीम को बिहार रवाना किया गया। पुलिस टीम को बिहार पहुंचने के बाद हाराप्रसाद के साथ-साथ मामले में संलिप्त ओडिसा के जिला पुरी के गांव शंकरपुर निवासी बीनू नायक, बिहार के जिला जानाबाद के गांव रसूलपुर निवासी राजू कुमार, बिहार के जिला अरवल के गांव बलौरा निवासी मनु कुमार व बिहार के जिला पटना के बैसानी टोला वार्ड नं 69 निवासी राहुल उर्फ सन्नी भी एक मकान में मिल गए। पुलिस ने पांचों को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन




बड़ी संख्या में ठगी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंकों की 36 पासबुक, 55 चेक बुक, 35 अकाउंट किट, 39 मोबाइल फोन, 98 एटीएम कार्ड व 14 सिम कार्ड बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी राहुल उर्फ सन्नी के खिलाफ बिहार की आर्थिक अपराध शाखा में एक केस दर्ज होना पाया गया है। आरोपियों से मिले दस्तावेजों की जांच करने पर देश के विभिन्न राज्यों में 82 वारदातों का खुलासा हुआ है। उन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें