फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रेवाड़ी में पेंट के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का सामान जला

Sun, 12 Nov 2023 10:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। निप्पॉन का पेंट गोदाम दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर गांव रालियावास में बना हुआ है।
विज्ञापन
रेवाड़ी में पेंट के गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक गोदाम में आग लगने से हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग लगे हुए 10 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक निप्पॉन का पेंट गोदाम दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर गांव रालियावास में बना हुआ है।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे गोदाम के एक हिस्से में अचानक आग लग गई। उस वक्त गोदाम में कुछ कर्मचारी मौजूद थे। इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझ पाते आग तेजी से फैल गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। शुरुआत में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

करोड़ों रुपये का पेंट हुआ राख
कुछ ही मिनटों में आग पूरे गोदाम में फैल गई। आग की भयावहता को देखते हुए रेवाड़ी, धारूहेड़ा और बावल से अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। रात भर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गोदाम में करोड़ों रुपये का पेंट रखा हुआ था। आग लगने से ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें