हरियाणा के रेवाड़ी में नैपकिन बनाने वाली कंपनी में आग लग गई है। जानकारी के अनुसार रालियावास गांव के पास आग लगी है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
कसोला पुलिस स्टेशन के एएसआई धर्मवीर यादव ने बताया कि हमें रात 12 बजे सूचना मिली। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हमने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और टीमें पहुंचीं। हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।