फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धार्मिक प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
रेवाड़ी। जैन मंदिर में प्रतियोगिता की पुरस्कृत प्रतिभागी
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला जैन मिलन पारस द्वारा नगर के दिगम्बर जैन नया मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई धार्मिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किय गए। ये प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुए दशलक्षण महापर्व के दौरान हुई थी। शुक्रवार को विजेताओं को संस्था की प्रधान नीलू जैन व पदाधिकारियों ने प्रदान किये। सर्वश्रेष्ठ विजेताओं में सुचित्रा जैन, अंकिता जैन, इंदिरा जैन, सीमा जैन व ज्योति जैन गांधीनगर शामिल रहीं। शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नीलू जैन ने कहा कि इस मौके पर 48 दीपकों द्वारा भक्ताम्बर पाठ किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के निकाले गए ड्रामे में इंदिरा जैन विजेता रही। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य नव पीढ़ी को धार्मिक कार्य में आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें