फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीएनजी रिसाव की आशंका से लोगों में डर, घायलों का इलाज जारी

Wed, 08 Jul 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हंस नगर में पूर्व सैनिक सतबीर के घर हुए धमाके के तीन दिन बाद भी मोहल्लेवासियों में डर बना है। हादसे के बाद बंद किए गए पीएनजी कनेक्शन कई उपभोक्ताओं ने अभी तक दोबारा चालू नहीं करवाए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पीएनजी रिसाव को धमाके की वजह बताया गया है। हालांकि, गैस कंपनी के अधिकारियों ने अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन

धमाके के बाद आसपास के लोगों ने भी गैस रिसाव की आशंका जताई है। ममता ने बताया कि उनका गैस कनेक्शन बंद है। जब तक हादसे की पूरी सच्चाई सामने नहीं आती, वह कनेक्शन चालू नहीं करवाएंगी। उन्होंने बताया कि घटना से पहले कई दिनों तक गैस की बदबू आ रही थी। सुनीता ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि उन्हें लगा कि उनके घर का हिस्सा गिर गया है। गैस की बदबू के कारण कई दिनों तक घर के दरवाजे और खिड़कियां खोलकर रखने पड़े।
भावना व डिंपल ने बताया कि गैस लाइन बंद करने के बाद बदबू आना बंद हो गई। गड्ढा खोदने के बाद अब समस्या कम हुई है। उन्होंने कहा कि अगर गैस की गंध नहीं आती तो ऐसा हादसा नहीं होता। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी तन्नु सहित अन्य घायलों का दिल्ली के अस्पताल में इलाज जारी है। परिवार के अनुसार तन्नु की हालत को लेकर ज्यादा चिंता बनी हुई है। वह 70 फीसदी से अधिक झुलसी हुई है। हादसे की जांच और कंपनी की रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। कंपनी की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें