अस्पाल में घायल प्रदीप कुमार। स्रोत : वीडियो ग्रैब
- फोटो : टूंडला में ट्रैक्टर वर्कशॉपर में फटा एयर कंपप्रेशर संवाद
रेवाड़ी। बस अड्डे के निकास द्वार पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-बेटी घायल हो गए। गांव गुरदास माजरा निवासी प्रदीप कुमार बेटी के साथ बाइक पर नाई वाली चौक से आंबेडकर चौक गढ़ी बोलनी रोड की तरफ जा रहे थे। फिलहाल अभी मामले में शिकायत नहीं दी गई है।
बस अड्डे के निकास द्वार पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बचने का प्रयास किया लेकिन बस की गति तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। हादसे के तुरंत बाद बस ड्राइवर मौके से भाग गया।
इसके बाद एक अन्य ड्राइवर बस को पीछे हटाने लगा लेकिन वहां मौजूद लोगों ने घटना स्थल से बस को हटाने नहीं दिया। घायल प्रदीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनके पैर में 16 टांके आए हैं। बेटी को भी पैर में चोट लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले भी रोडवेज बसों से कई हादसे हो चुके हैं।
केस 1
जुलाई 2024 को बस परिसर में बस खड़ी होने पर एक महिला ने जैसे ही उतरने की कोशिश करने लगी तभी बस ड्राइवर ने अचानक से बस चला दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। शेखर सिंह ने बताया था कि वह अपनी मां सुरेश देवी को बस में बैठाकर झज्जर से रेवाड़ी आए हुए थे। रेवाड़ी मे बस वह बस से उतर गए। जैसे ही उनकी मां ने उतरने की कोशिश की चालक ने बस अचानक से चला दी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
केस 2
करीब 1 वर्ष पहले महेंद्रगढ़ जा रही रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई थी। सवारियों से खचाखच भरी बस में 40 यात्री घायल हुए थे। आरोप था कि चालक फोन पर बात कर रहा था। पिछले वर्ष एक कॉलेज के युवती की बस में उतरते समय घायल हो गई थीं।