रेवाड़ी में शाहजहांपुर-खेड़ा सीमा पर शहीदों की याद में दीप जलाते किसान। संवाद
- फोटो : Rewari
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को शाहजहांपुर खेड़ा बॉर्डर पर दीपावली के अवसर पर एक दीया शहीदों के नाम मनाते हुए किसानों ने अपने घरों में किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में दिये जलाए। इस अवसर पर शाहजहांपुर-खेड़ा बोर्डर पर शहीद स्मारक पर दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
किसानों ने संकल्प लिया कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी के लिए कानून नहीं बनेगा तब तक यह किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। आम सभा को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमराराम, किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पी. कृष्णा प्रसाद, मजदूर नेत्री सीआईटीयू की राष्ट्रीय सचिव एआर सिंधू, किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारा सिंह सिद्धू और अखिल भारतीय किसान सभा, राजस्थान के राज्य संयुक्त सचिव डॉ. संजय ने संबोधित किया। इस अवसर पर कामरेड पवन दुग्गल, छगन चौधरी, कालू, सुमित्रा चोपड़ा, दिनेश सिंह, रामरतन, निशा सिद्धू, शशांक शेखर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।