फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी बंदी में शामिल होने जाएगा चढूनी गुट, खेड़ा बॉर्डर पर चलता रहेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आंदोलित किसानों का धरना लगातार जारी है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों के पांच घंटे केएमपी पर चक्का जाम में शामिल होने के लिए रेवाड़ी से भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) संगठन के जिला अध्यक्ष समय सिंह अपनी टीम के साथ बादली में केएमपी पर एकत्रित होंगे और सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करेंगे। जबकि 83 दिन से हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान यहीं डटकर सरकार का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

सरकार राजा होने का भ्रम छोड़े, असली मालिक किसान
बता दें कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के किसानों द्वारा हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर आंदोलन किया जा रहा है। यहां रोजाना विभिन्न जिलों के किसान रोस्टर के हिसाब से पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को खेड़ा बॉर्डर पर बैठे किसानों ने एमएसपी दिलाओ अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि सरकार को बताना पड़ेगा कि वे राजा होने का भ्रम छोड़ दें। सरकार सेवक हैं देश के असली मालिक किसान हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को देश के असली मालिक किसान की मांगे तुरंत मान लेनी चाहिए और भविष्य में भी कृषि संबंधी कोई भी नीति किसान प्रतिनिधियों की सलाह के बिना नहीं बनानी चाहिए।
ये किसान नेता रहे मौजूद
इस मौके पर राजा राम मील, अभय सिंह, सुखराज मान, काला मंडार, इकबाल सिंह वजीग, चिमनाराम पांडर, किशन पारीक, लक्ष्मण सिंह गोंडा, उमराव सिंह, मास्टर शेर सिंह, मेजर सिंह मंटरा, रण सिंह राजगढ़, गीता सैनी, भोलाराम शर्मा, पाल सिंह खरलिया, गजराज सिंह, महेश श्रीवास्तव, जगदीश शर्मा, राजेंद्र गोदारा, ज्ञानी राजवीर सिंह, राकेश बिश्नोई, सुभाष यादव, ईशा शर्मा व छाजूराम रावत आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें