जिला पुलिस ने एक नाबालिग और दो युवतियों की शिकायत पर दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है तथा वर्तमान में परिवार के साथ शहर की एक कॉलोनी में रहती है। उसकी राजस्थान के नीमराणा निवासी एक युवक के साथ जान पहचान थी। 29 अक्टूबर को आरोपी से एक कमरे पर ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी देकर आरोपी उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मुुकदमा दर्ज
शहर के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग ने अपने ही मोहल्ला निवासी एक युवक पर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नाबालिग ने बुधवार की शाम को आरोपी के खिलाफ रामपुरा थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक अभी फरार है।
होटल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप
शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने शहर के एक मोहल्ला निवासी दीपक गौतम पर मार्च 2019 को होटल में ले जा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी तक फरार है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।