रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की बैठक शहरी प्रधान कृष्ण सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चहल ने किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई। प्रधान समय सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर ट्रेड डील को लागू नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील के मुद्दे को लेकर संगठन के उपप्रधान पूरे हरियाणा में जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। 15 जुलाई को बाइक यात्रा निकाली जाएगी। 21 जुलाई को को किसान घाट, दिल्ली में एक विशाल पंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए सभी किसानों को निमंत्रण दिया गया है।
रवि प्रकाश ने कहा कि किसान एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और सरकार की नीतियों का विरोध जारी रहेगा।
बैठक के दौरान विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मौके पर सीटीएम जितेंद्र सिंह ने किसान भवन में पहुंचकर ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने बाजरा भावांतर योजना, क्षतिपूर्ति पोर्टल तथा बूढ़पुर गांव में 81 प्लॉट आवंटन जैसे मामलों पर गंभीरता से विचार करने और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर शहरी प्रधान कृष्ण सैनी, राजेंद्र कुमार गेरा, मुन्नी, मनीषा यादव, सविता, अशोक नंबरदार, रवि प्रकाश, मोनिका, ममता यादव, कुलदीप उपस्थित रहे। रीना को ब्लॉक प्रधान, संदीप को जिला युवा उपप्रधान तथा सतवीर को सदस्य नियुक्त किया गया।