फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीयू के कुलपति की बनाई फर्जी ई मेल, मदद की लगा रहा है गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर बदमाश की ओर से इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय(आईजीयू) के कुलपति के नाम से फर्जी ई मेल आईडी बनाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई जा रही है। इससे पहले भी दो बार आईजीयू के कुलपति के नाम से फर्जी ई मेल आईडी बनाने का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन

शातिर बदमाश की ओर से यूनिवर्सिटी स्टाफ से ई मेल कर मदद मांगी जा रही है। स्टाफ के कई सदस्यों के पास मदद संबंधी ई मेल आ चुकी हैं। आईजीयू के कुलपति के नाम पर मदद की ई मेल मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने कुलपति को अवगत कराया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ईश्वर शर्मा ने मीडिया को सूचना देकर इस प्रकार की ई मेल से सतर्क रहने को कहा है। ई मेल में बताया कि अगर कुलपति के नाम से पैसे से मदद संबंधी कोई ई मेल आए तो उसका जवाब न दें। हालांकि इस बारे में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
यह है आ रही ई मेल
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम से जो ई मेल बनाई गई है उसमें ऊपर ही कुलपति एसके गक्खड़ का नाम लिखा गया है। ई मेल से लोगों को शातिर बदमाश द्वारा मदद की जरूरत है मुझे जल्द ई मेल करें यह मैसेज भेजा रहा है। वहीं नीचे सादर लिखकर उसके नीचे प्रो. एसके गक्खड़ वाइस चांसलर लिखा हुआ है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने इस प्रकार फर्जी ई मेल से सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें