फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक और महिला के निवास पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीसी अशोक कुमार गर्ग से अनुमति मिलने के बाद गांव बुडाना में एक फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम को वहां से गर्भ निरोधक गोलियां, एमटी पिल बरामद हुई। वहीं कस्बा धारूहेड़ा के रामजस नगर में एक नर्स के निवास पर टीम ने छापा मारकर गर्भपात में प्रयोग होने वाली दवाएं और सर्जिकल उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि गांव बुड़ाना में लक्ष्मी क्लीनिक में प्रेक्टिस कर रहा झोलाछाप डॉक्टर गर्भपात कराता है। इस सूचना के बाद उन्होंने डॉ. योगेश के नेतृत्व में विभागीय टीम गठित की, जिसने फर्जी ग्राहक बनाकर गांव बुड़ाना में इस क्लीनिक पर भेजा। फर्जी ग्राहक ने जब क्लीनिक पर जाकर एमटीपी किट मांगी, तो कथित डॉक्टर ने एक हजार रुपये मांगे। फर्जी ग्राहक ने उसे यह राशि दे दी। इसके बाद टीम ने उस फर्जी डॉक्टर को काबू कर लिया। आरोपी डॉक्टर की पहचान जिला नूंह के गांव सुनारी निवासी संदीप पुत्र देशराज के रूप में हुई। स्वास्थ्य विभाग की जांच में वह फर्जी डॉक्टर निकला, जो बिना किसी प्रमाण पत्र के लोगों का इलाज करता है।
इस टीम के सदस्यों ने जब सख्ती के साथ इस फर्जी डॉक्टर संदीप से पूछताछ कि तो इसने एक और नाम उगला, जिसमें उसने कस्बा धारूहेड़ा के रामजस नगर में एक महिला सत्यगंगा के बड़े स्तर पर गर्भपात कराने की बात कही। टीम ने वहां एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। इस महिला ने गर्भपात करने के लिए 15 हजार रुपये मांगे। बात तय हो जाने के बाद गर्भपात करने की तैयारी शुरू हो गई। पकड़ी गई महिला ने फर्जी गर्भवती महिला ग्राहक को इंजेक्शन लगाने की कोशिश की तब उसे इस टीम में शामिल पुलिस ने काबू कर लिया। इस महिला के पास भी ऐसे प्रेक्टिस करने का कोई प्रमाण पत्र जांच के दौरान नहीं मिला। टीम और पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में एमटीपी किट और गर्भपात में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

डॉ. योगेश ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से इस गैर कानूनी धंधे में जुटे थे। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से नशीली दवाएं भी बरामद हुई हैं जिनकी जांच की जा रही हैं। इन दोनों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने पीएनडीटी एक्ट के तहत धारूहेड़ा और बुडाना में कार्रवाई की गई है। दो आरोपियों को पकड़ा है। कुछ दवाएं और उपकरण भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। - डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें