फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान नहीं होने पर दुकानें बंद कर जताया रोष

Sat, 02 Aug 2014 12:39 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नया बाजार के दुकानदारों ने लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी और अन्य समस्याओं के विरोध में शुक्रवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर रोष जताया। दुकानदार एक जगह एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए। बाजार बंद होने की सूचना मिलने पर पहुंचे नगर परिषद के अफसरों ने मांगों के समाधान के लिए एसोसिएशन को एक सप्ताह का आश्वासन दिया। इसके बाद ही दुकानदारों ने प्रतिष्ठान खोले।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान सुरेश सैनी ने बताया कि बाजार में गंदे पानी की समस्या छह वर्ष से है। बाजार में गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है, जिससे दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। गंदे पानी में बदबू उठती है, जिससे उनका दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया।

वर्ष 2008 में यहां सड़क का निर्माण करा दिया, लेकिन नालियां नहीं बनाई गई। इसी कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्राहक भी उनकी दुकानों तक नहीं पहुंच पाते हैं, इससे उनकी ग्राहकी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। नालियों के अभाव में पानी भराव हो जाता है, जो परेशानी का कारण है। बाजार में कूड़े का भी ढेर लगा रहता है। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। बाजार में शौचालय का अभाव है।

नगर परिषद के सचिव केके यादव, एमई अजय सिक्का मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का आश्वासन दिया। दुकानें करीब सुबह 8 बजे से लेकर लगभग 11 बजे तक बंद रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें