गांव नैहचाना से बुधवार शाम कार से घर जा रहे प्रॉपर्टी डीलर पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली चला दी। गोली कार के टायर में जाकर लगी और कार पलटने से बच गई। बावल थाना पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रूध निवासी सतपाल ने बताया कि वह प्रोपर्टी डीलर का कार्य करता है। शाम को कार से नैहचाना गांव से घर की ओर जा रहा था।
जब वह कार्यालय से कुछ दूरी पर निकला तो पीछे आए बाइक सवार हमलावरों ने उस पर गोली दाग दी कर दी। गोली कार के टायर में जाकर लगी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलटने से बच गई। जब वह कार से नीचे उतरा तो आरोपी मौके से फरार हो गए। रात में अंधेरा होने के कारण वह हमलावरों को नहीं पहचान सका। हमलावर कितने थे यह भी नहीं पता चल सका। बावल पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।