फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विश्वविद्यालय की दृष्टि व मिशन के बारे में बताया

विज्ञापन
फोटो : 29इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए प्रोफेसरगण। स्रोत : वि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. सुनील कुमार ने विश्वविद्यालय की दृष्टि, मिशन, शैक्षणिक वातावरण और मूल्यों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सतिंदर बल गुप्ता ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया। संयोजक, इंडक्शन कार्यक्रम प्रोफेसर सविता श्योराण ने शैक्षणिक कार्यक्रमों, सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
साथ ही उन्होंने इंफोसिस कंपनी के साथ हुए एमओयू की जानकारी दी, जिससे छात्रों को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। लाइब्रेरियन प्रोफेसर पंकज त्यागी ने लाइब्रेरी संसाधनों और ई-रेसोर्सेज के बारे में जानकारी साझा की। डॉ. अशोक कुमार ने पाठ्यक्रम और स्कीम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशनल डायरेक्टर प्रो. योगिता ने यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर की सुविधाओं का परिचय दिया। डॉ. रीना हुड्डा ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें