फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

Mon, 03 Mar 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04बीकानेर स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिलास्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विज्ञान प्रदर्शनी में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय की प्रतिभाओं ने जिला स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्पेल बी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन, लेखन एवं कल्पना शक्ति को विकसित करना है। अध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रतिभाओं को जिला स्तरीय स्पेल बी की सीनियर वर्ग कहानी लेखन में सुकन्या पुत्री जिले सिंह को प्रथम, कविता लेखन में यशिका पुत्री अशोक कुमार को द्वितीय और जूनियर वर्ग कहानी लेखन में तरुण पुत्र कमल सिंह को तृतीय स्थान हासिल करने पर पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में चेतन पुत्र योगेश कुमार को प्रथम, सुकन्या पुत्री जिले सिंह व मोनिका पुत्री सुनील कुमार को द्वितीय स्थान हासिल करने पर पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों तथा सहयोगी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता सोमबीर यादव, नीतू कुमारी, संजू यादव, डॉ. सुविधा यादव, अनिता रोहिल्ला, मीनाक्षी चुग, पूनम देवी, अध्यापक रविंद्र कुमार सैनी, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, हरिता शर्मा, मंजूलता, प्रिया देवी, पूनम देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें