फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी- महेंद्रगढ़ के कॉलेजों में 28 से परीक्षाएं होंगी शुरू

विज्ञापन
आईजीयू, मीरपुर। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोरोना काल में लंबे समय से बंद इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर व इससे संबद्ध रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ के कॉलेजों में सम सेमेस्टर की यूजी व पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं 28 जुलाई शुरू होंगी। कोरोना के बावजूद परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी, लेकिन इसमें प्रश्नों की संख्या पांच से घटाकर तीन कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं परीक्षा का समय भी तीन घंट की बजाय सवा दो घंटे किया गया है। इसके अलावा एक बार में सीमित छात्रों की परीक्षा लेने की एसओपी के चलतेे तीन सत्र में परीक्षाएं ली जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार 31 अगस्त तक कोरोना एसओपी के तहत ली जाएंगी। विद्यार्थियों के हितों को देखते विवि की ओर से पूरी समय सारिणी तैयारी की गई है। जिसको लेकर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में छात्र संगठन इनसो ने डेटशीट से नाखुश होने पर हंगामा किया था।
13 जुलाई को विद्यार्थियों ने कॉलेज पहुंचकर किया था हंगामा
विश्वविद्यालय इनसो अध्यक्ष रवि मसीत ने कहा कि यूनिवर्सिटी ने ऐसी डेटशीट डाली थी, जिसमें पेपरों के बीच में छुट्टियां नहीं हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा जल्दी से जल्दी जुलाई में परीक्षाएं खत्म कराने का निर्णय लिया गया था। इन दोनों निर्णयों से विद्यार्थियों में रोष था। उन्होंने बताया कि एक तो कोरोना की वजह से विद्यार्थियों की अच्छी तरीके से पढ़ाई नहीं हुई। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा ऐसे गलत निर्णय लिए गए। उपाध्यक्ष राकेश ने कहा था कि इस तरह की समय सारिणी से बच्चों के भविष्य पर असर पड़ सकता है। इसके चलते ही बाद में विवि की ओर से 16 जुलाई को नई परीक्षा समय सारिणी जारी की गई है। बता दें कि आईजीयू से दोनों जिलों के 130 कॉलेज जुड़े हुए हैं। अब पीजी से लेकर यूजी की परीक्षाएं होनी हैं। इसमें बीए, बीएससी, एमएससी, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कानून सहित अन्य संकायों की परीक्षाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

आईजीयू के परीक्षा नियंत्रण सुरेश धनेरवाल ने बताया कि विवि की ओर से समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है। अब परीक्षाएं आठ जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक पूरी होंगी। कोरोना को देखते हुए एसओपी का पालन किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र को सैनिटाइज कराना जरूरी है। वहीं किसी भी छात्र को मास्क बगैर केंद्र के अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विवि की ओर से परीक्षाओं की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें