फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुचामन सिटी और मकराना स्टेशन पर रुकेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे ने रेल भर्ती बोर्ड परीक्षा के दौरान यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय, भगत की कोठी-दिल्ली सराय परीक्षा स्पेशल ट्रेन का कुचामन सिटी और मकराना स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव तय किया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार यह ट्रेन 11 जून को दिल्ली सराय से प्रस्थान कर कुचामन सिटी स्टेशन पर 22.20 बजे पहुंचेगी। यहां से इसका प्रस्थान 22.22 बजे होगा। उधर मकराना स्टेशन पर यह ट्रेन 22.35 बजे आएगी और 22.37 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार यह ट्रेन 14 जून को भगत की कोठी से प्रस्थान कर मकराना स्टेशन पर 23.23 बजे पहुंचेगी और यहा से 23.25 बजे प्रस्थान करेगी। कुचामन सिटी स्टेशन पर इसका आगमन 23.38 बजे और प्रस्थान 23.40 बजे होगा। अन्य अन्य स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें